फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर प्रेमी जोड़े मना रहे थे रंगरलियां, पकड़े गए

Tue, 01 Oct 2013 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने मंगलवार जीटी रोड सरहिंद पर स्थित यादव ढाबे पर रेड करके जहां ढाबे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो प्रेमी जोड़े भी रंगरलियां मनाते रंगे हाथ काबू कर लिए।
विज्ञापन


डीएसपी फतेहगढ़ साहिब हरदविंदर सिंह संधू ने बताया कि ढाबा मालिक दर्शन लाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज करके दो जोड़े काबू किए हैं। पहले जोड़े जिनमें से दोनों विद्यार्थी (लड़का और लड़की) फतेहगढ़ साहिब के ही एक बड़े कालेज में पढ़ते हैं तथा सब डिवीजन खमाणों क्षेत्र के रहने वाले हैं।

अन्य एक जोड़ा धनौर जिला पटियाला क्षेत्र से संबधित है जोकि एक स्कोडा कार में आए थे। पुलिस ने बताया कि ढाबा मालिक ने ढाबे के पीछे गुप्त तौर पर कमरे बनाए हुए हैं जिनमें ढाबा मालिक लड़के तथा लड़की को अंदर भेजकर बाहर से ताला लगा देता था ताकि कोई भी यहां आए उसे लगे कि कमरों में कोई नहीं है तथा ढाबा मालिक 1 घंटा कमरा देने के बदले 500 से 1000 रुपये तक की राशि वसूल करता था। पुलिस ने बताया कि जोड़ों को कल अदालत में पेश करके अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें