फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेरियां में पीएनबी का एटीएम काटा

Sun, 23 Feb 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के एटीएम को रविवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे चोरों ने गैस कटर से काट दिया। वारदात में लाखों रुपये चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। बैंक सूत्रों के मुताबिक एटीएम मशीन में तीन-चार दिन पहले 24 लाख और शुक्रवार को 50 हजार की राशि डाली गई थी।
विज्ञापन



सुबह वहां से गुजरते एक व्यक्ति की नजर एटीएम पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी बैंक को दी। वहीं घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फारेंसिक जांच करवाई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। फुटेज में एक व्यक्ति मुंह पर नकाब डालकर घटना को अंजाम देता दिख रहा है। बाद में उसने कैमरों पर स्प्रे कर दिया और फरार हो गया।


मौके पर पहुंचे बैंक शाखा के एजीएम एजे मेहता ने लूट के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया। जब उनसे यह पूछा गया कि आखिरकार एटीएम के बाहर गार्ड क्यों नहीं था तो उन्होंने कहा कि बैंक की पालिसी नहीं है। घटना स्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर तीरथराम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एटीएम में लूट की राशि संबंधी जानकारी बैंक सोमवार को देगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में भी एक बैंक के एटीएम में रात को चोरी हुई है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसे ही अज्ञात चोर की तस्वीर दिखाई दे रही है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एएसपी नानक सिंह ने बताया कि बैंक में रविवार को छुट्टी होने के चलते सर्वर सिस्टम काम नहीं कर रहा लिहाजा लूट की राशि की सही जानकारी मिल नहीं सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें