फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा कांड : मालेरकोटला में प्रदर्शन

Sun, 20 Jul 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल पर हुए विवाद के बाद शनिवार को फगवाड़ा में एक धार्मिक स्थान पर पथराव किए जाने की घटना के विरोध में रविवार को मालेरकोटला में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धर्मस्थल पर पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रर्वाई की मांग की गई।
विज्ञापन




रविवार सुबह सरहंदी गेट चौक में मुस्लिम फेडरेशन ऑफ पंजाब के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर न्याय मांगा और पंजाब सरकार से गुहार लगाई कि अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित प्रदेश के सभी धर्म स्थलों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मुबीन फारूखी, शहजाद हुसैन और मोहम्मद वसीम के नेतृत्व में निकाले गए इस प्रदर्शन में फगवाड़ा कांड की जमकर निंदा की गई और लोगों को शांति बनाए रखने की भी अपील की गई।



इस अवसर पर संगठन ने एसडीएम अमित बैंबी को पंजाब सरकार के नाम पर ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस मौके जाहिद राणा, परवेज अख्तर, यासिर फारूखी, अहसान सरद, राशिद बख्शी मौजूद रहे। वहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए संगरूर पुलिस ने मालेरकोटला के हर चौक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शनिवार देर शाम सरहंदी गेट चौक के अलावा हर संवेदनशील स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। डीएसपी विलियम जेजी सुरक्षा व्यवस्था का पल-पल जायजा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें