फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Hike: तीन रुपये की बढ़ोतरी से लोगों पर बढ़ा बोझ, जानें पंजाब के किस शहर में कितने हुए दाम

Fri, 15 May 2026 09:16 AM IST
Nivedita अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

तीन रुपये की भारी बढ़ोतरी लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है।
विज्ञापन
Petrol Pumps - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का भार अब ग्राहकों के कंधों पर आ गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बहुत बड़ा इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


यह भारी बढ़ोतरी लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है। आज की बढ़ोतरी के बाद लुधियाना में पेट्रोल की कीमत अब 101.25 रुपये हो गया है। वहीं प्रीमियम का दाम 110.63 रुपये हो गया है। 

पटियाला में 90 रुपये हुआ पेट्रोल

वहीं पटियाला में अब पेट्रोल 101.3 रुपये में मिलेगा। डीजल का दाम 90.80 रुपये पहुंच गया है। अमृतसर में पेट्रोल के दाम 101.30 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल का भाव 90.80 प्रति लीटर हो गया है। फरीदकोट में डीजल का दाम 88.02 से बढ़कर 90.96 रुपये हो गया है। फरीदकोट में पेट्रोल पहले 98.22 रुपये था जो अब 101.00 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

लोग बोले-घर चलाना हुआ मुश्किल

अमृतसर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ रखा है और अब ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना और मुश्किल हो जाएगा।

शहरवासियों ने कहा कि वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी पड़ेगा।

लोगों ने सरकार से मांग की कि ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके। कुछ लोगों ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है तथा आम परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें