फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर हादसे को पीएम मोदी ने बताया ह्रदय विदारक, जानिए किसने क्या कहा

Sat, 20 Oct 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PM Narendra Modi
विज्ञापन

अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने हादसे पर शोक जताया है। सभी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। किसने क्या कहा जानिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- अमृतसर में ट्रेन हादसे की खबर से बेहद दुखी हूं। घटना ह्रदय विदारक है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि अमृतसर में हुई रेल दुर्घटना को लेकर बहुत दुखी हूं। यह घटना हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के मेरी पूरी सहानुभूति है, और प्रार्थना कर रहा हूं कि जो लोग इसमें घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। मैंने अधिकारियों को कहा है कि सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाए। 
 


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में ट्रेन दुर्घटना में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हैरान करने वाला है। मैं राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे मौके पर फौरन मदद मुहैया कराएं। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को गंवाया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन

 

 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, अमृतसर में दुखद रेल दुर्घटना के बारे सुनकर चौंक गया हूं। दुख के इस घड़ी में सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को खुले रहने के लिए कहा गया है। जिला अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

 

Trending Videos

आतिशबाजी की आवाज की वजह से ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने सफाई दी है कि वह मौके से भागी नहीं है। बता दें कि लोगों का कहना है कि घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद थीं। 



रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। मुझे लगता है कि लोगों को आतिशबाजी की आवाज की वजह से ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। यह एक भयानक घटना है। घायलों का समुचित इलाज होगा। मैं इसे आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं बनाना चाहता।
 


 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में हुआ ट्रेन हादसा हैरान करने वाला है। इस घटना में पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही ये कामना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। रेलवे फौरन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।
  यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा संवेदना और दुख है। घायलों को तत्काल उच्चतम स्तर का उपचार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इस दुर्घटना रेलवे-प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है।
 


विज्ञापन

दशहरा त्योहार के दौरान हुए ट्रेन हादसे में लोगों की बहुमूल्य जानें चली गई

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब में दशहरा त्योहार के दौरान हुए ट्रेन हादसे में लोगों की बहुमूल्य जानें चली गई हैं। मृतकों के परिजनों के साथ पूरी सहानुभूति प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें