माता काली देवी मंदिर में लगाया गया था कैंप
जानकारी के मुताबिक, गंजापन दूर करने के लिए शहर के माता काली देवी मंदिर में कैंप लगाया गया था। इसमें संगरूर के साथ-साथ बरनाला और मानसा जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सिर पर तेल लगाते ही लोगों के आंखों में सूजन आ गईं, आंखें लाल हो गईं और दर्द होने लगा।
दर्द से पीड़ित लोग सरकारी अस्पताल भागे। आपातकालीन कक्ष में लोगों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक अब तक 20 लोग अपना इलाज कराकर लौट चुके हैं और उन्हें दोबारा नेत्र विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दी गई है। कई मरीजों का आना जारी है।
इमरजेंसी में इलाज के लिए आए बृज मोहन, संजय, पिंकी, आलोक, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, प्रदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, पूल कुमार, बिट्टू, राज और राजू ने बताया कि वे कैंप में पहुंचे थे, लेकिन कैंप में सिर पर लगे तेल के कारण उनकी आंखें लाल होने लगीं और तेज दर्द होने लगा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ा।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. गीतांशु ने बताया कि अब तक उनके पास 30 मरीज आ चुके हैं, जिन्होंने आंखों में दर्द की शिकायत की है।