फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Sat, 26 Oct 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला,पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सरहिंद रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्वराज माजदा गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से एक युवक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर ,वारदात के बाद स्वराज माजदा का आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जिसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सरहंद साइड से पंचायत सदस्य गांव जमालपुर निवासी तेजिंदर सिंह (22) पुत्र निरंजन सिंह खन्ना के गांव गलवटी निवासी ध्यान सिंह (30) और प्रीतम सिंह (35) के साथ बाइक पर पटियाला आ रहा था।
विज्ञापन


 गांव फग्गनमाजरा बस स्टैंड के नजदीक पटियाला से सरहंद जा रही स्वराज माजदा गाड़ी ने गलत साइड से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पंचायत सदस्य तेजिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गए। उन्हें राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया।

यहां से ध्यान सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने स्वराज माजदा गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जो वारदात के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन


उधर, सुबह के समय धुंध की वजह से टिप्पर, एक बजरी से भरा ट्रक और एक टाटा 407 गाड़ी भी आपस में टकरा गए, लेकिन इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें