फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबील पर फीस लगाने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : यूथ कांग्रेस

Wed, 15 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में बादल सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ कांग्रेसियों ने बुधवार को बादल सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके पर बादल सरकार की ओर से संगतों द्वारा चलाई जाने वाली छबील पर टैक्स लगाने का विरोध किया गया। यूथ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर यूथ कांग्रेसी लीडर संदीप मल्होत्रा और राजेश लकी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार ने छबील लगाने के लिए सुविधा सेंटरों में 800 रुपये की फीस जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। बादल सरकार ने धार्मिक काम में भी पैसा कमाने का तरीका ढूंढ निकाला है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही छबीलों पर लगाए गए टैक्स को वापस न लिया, तो जगह-जगह पर पंजाब सरकार के खिलाफ धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें