राजपुरा-अंबाला जीटी रोड पर घग्गर सराए पेट्रोल पंप के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
शंभू पुलिस के अनुसार गांव कबूलपुर निवासी प्रदीप कुमार (24) अपने मोटरसाइकिल पर राजपुरा से अपने गांव जा रहा था तो घग्गर सराए के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इससे चालक प्रदीप कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने गांव के ही हिम्मत सिंह की शिकायत पर कार चालक पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।