फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के लड़ झगड़कर मायके जाने से परेशान युवक ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पसियाना के अधीन पड़ते गांव कौरजीवाला में पत्नी के झगड़ा कर बच्चे समेत मायके चले जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पत्नी, उसके भाई और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अमर सिंह निवासी गांव कौरजीवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे हरविंदर सिंह (27) की शादी गांव ग्यासपुरा निवासी ज्योति के साथ हुई थी। युवक की पत्नी अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करके मायके चली जाती थी। 15 जनवरी 2020 को वह पंचायती राजीनामा करके ज्योति को घर वापस लाए थे। इसके बाद भी ज्योति के बर्ताव में फर्क नहीं आया। कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता के पोते का जन्मदिन था। ज्योति चाहती थी कि बेटे का जन्मदिन मनाया जाए और सारे रिश्तेदारों को बुलाया जाए लेकिन हरविंदर सिंह ने पैसों की कमी के कारण इनकार कर दिया। इससे उसकी पत्नी ज्योति गुस्से में आ गई। उसने अपनी मां कमलेश रानी, भाई गगनदीप को बुलाया। इन तीनों ने हरविंदर सिंह के साथ झगड़ा किया और उसकी बेइज्जती भी की। बाद में बच्चे समेत उसे अपने साथ ले गए। इससे परेशान होकर हरविंदर सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें