फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी अधिकतर इलाकों में बारिश होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में सोमवार से दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत सूबे के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश पड़ेगी। जबकि बुधवार व वीरवार को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में इस दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के चलते पारे में 1.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जो सामान्य के नजदीक ही रहा। सबसे अधिक 36.5 डिग्री का तापमान समराला का रहा। वहीं अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 31.6 डिग्री, लुधियाना का 33.8, पटियाला का 34.0, बठिंडा का 36.4, फरीदकोट का 34.0, गुरदासपुर का 34.5, एसबीएस नगर का 32.6, बरनाला का 34.4, जालंधर का 34.7 और रोपड़ का 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। यह सामान्य के नजदीक ही बना रहा। सबसे कम 24.1 डिग्री का न्यूनतम तापमान गुरदासपुर का रहा। शनिवार रात को मुख्य रूप से पंजाब में पठानकोट में 12.0 एमएम, गुरदासपुर में 5.2 एमएम, अमृतसर में 3.5, चंडीगढ़ में 3.8 एमएम की बारिश पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें