फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला की बड़ी नदी में डूबा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए गया था, पैर फिसलने से नदी में जा गिरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की बड़ी नदी के किनारे से नीचे उतर कर शौच करने गए एक 16 साल का किशोर पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई है। हालांकि मौके पर मौजूद एक दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास सका, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इस युवक की जान भी मुश्किल से बची है। करीब दो घंटे के बाद युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान मांगव निवासी ढेहा बस्ती नजदीक गोपाल कालोनी के तौर पर हुई है। इस मौके पर परिवार ने प्रशासन व सरकार की तरफ से समय पर कोई मदद न मिलने के आरोप लगाए। परिवार के मुताबिक जिस ढेहा बस्ती में वह लोग रहते हैं, वहां शौचालय नहीं है। इसलिए वह नदी किनारे ही शौच के लिए जाते हैं। ऐसे में मांगव व उसका साथी शौच के लिए बड़ी नदी किनारे पहुंचे। जब मांगव नदी के किनारे से नीचे उतर रहा था, तो इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। हालांकि मांगव के दोस्त आयुष ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन कीचड़ व काफी मिट्टी होने की वजह से वह उसे तलाश नहीं कर पाया। शोर मचाकर युवक ने आसपास के दुकानदारों व पास की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बुलाया, लेकिन कोई मदद नहीं कर पाया। तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने आक्सीजन सिलेंडर लगाकर डुबकी लगाकर करीब आधे-पौने घंटे की कोशिश के बाद शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें