फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक बन गया कातिल: पटियाला में लिव-इन में रह रही प्रेमिका की गोली मार कर हत्या, लाश के साथ किया कुछ ऐसा

Fri, 10 Apr 2026 07:36 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब के पटियाला में लिव इन में रह रही महिला की उसके आशिक ने ही हत्या कर दी। मृतका की पहचान 28 साल की कमलप्रीत कौर के तौर पर हुई है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में पति को छोड़कर बीते चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का उसी के प्रेमी ने गोली मार कर कत्ल कर दिया। बाद में मामले को छिपाने के लिए उसकी लाश को अपनी फैक्टरी में वर्करों के साथ मिलकर जला दिया। मामले के सामने आने पर थाना सदर पटियाला पुलिस ने आरोपी प्रेमी गगनदीप सिंह निवासी गांव पंजोला जिला पटियाला व उसके साले राजवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें बनाकर लगातार रेड कर रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतका की पहचान 28 साल की कमलप्रीत कौर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


मृतका के भाई जगसीर सिंह निवासी अबलोवाल जिला पटियाला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी बहन कमलप्रीत कौर की शादी 2017 में संदीप सिंह निवासी गांव रौंगला जिला संगरूर के साथ हुई थी। कुछ दिनों के बाद कमलप्रीत कौर अपने पति से झगड़कर वापस पटियाला अपने मायके घर आ गई थी और फिर कभी अपने ससुराल नहीं गई। साल 2022 में जगसीर सिंह को पता लगा कि आरोपी गगनदीप सिंह ने खुद को कुंवारा बताकर उसकी बहन कमलप्रीत कौर को पटियाला में किराये के मकान में रखा हुआ है। इस बात को लेकर गगनदीप सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। जगसीर सिंह ने कईं बार आरोपी गगनदीप सिंह को उसकी बहन के साथ देखा था। काफी समझाने पर भी आरोपी ने कमलप्रीत कौर का साथ नहीं छोड़ा। 

सात अप्रैल 2026 को जगसीर सिंह के ममेरे भाई आजाद सिंह ने बताया कि वह बलबेड़ा में ढाबे पर बैठा चाय पी रहा था, इसी दौरान गगनदीप सिंह भी किसी व्यक्ति के साथ वहां बैठा था। गगनदीप सिंह ने उक्त व्यक्ति को बताया कि प्रेमिका कमलप्रीत कौर के कारण उसके घर में क्लेश रहता था। जिससे गुस्से में आकर उसने कमलप्रीत कौर का कत्ल करके उसकी लाश को गांव मर्दांहेड़ी स्थित अपनी टाइलों वाली फैक्टरी में वर्करों के साथ मिलकर जला दिया है। बाद में अपने साले राजवीर सिंह के साथ मिलकर उसके फूल गुरुद्वारा गढ़ी साहिब समाना डाल दिए हैं। 
विज्ञापन


जगसीर सिंह ने इस संबंधी पड़ताल की, तो पता लगा कि आरोपी गगनदीप सिंह को कमलप्रीत कौर के साथ शाम के समय उसकी फैक्टरी में देखा गया था। आरोपी गगनदीप सिंह ने अपने साले के साथ मिलकर उसकी बहन का गोली मार कर कत्ल करके उसकी लाश को जला दिया है। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी प्रेमी व उसके साले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें