निकटवर्ती कसबा बहादुरगढ़ की सुपर मार्केट में शराब के खुले ठेके को वीरवार
को आबकारी विभाग ने बंद करवाकर सारा माल अपने कब्जे में ले लिया।
इस
कार्रवाई के बाद भड़के ठेकेदारों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
वीरवार सुबह ईटीओ चंद्र मेहता और एक्साइज इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता की
अगुवाई में विभाग की टीम ने बहादुरगढ़ का ठेका बंद करवा दिया। एक्साइज
विभाग की टीम का कहना था कि ठेका हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने के
कारण बंद कराया गया है।
इस दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार नरपत सिंगला
और मौदगिल ने कहा कि ठेका जबरदस्ती बगैर किसी लिखित नोटिस बंद करवा कर
विभाग के अधिकारी माल भी उठा ले गए हैं। विभाग उनकी दुकानें पक्के तौर पर
ही बंद करवा दे और उनकी फीस माफ की जाए।
ईटीओ चंद्र मेहता ने कहा कि
हाईकोर्ट के आदेश के बाद ठेका बंद कराया गया है। जब उनसे ठेकों की हाईवे
से दूरी पर हाईकोर्ट के और दिशा-निर्देश बारे पूछा गया, तो उन्होंने कोई
स्पष्ट जवाब नहीं दिया।