फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाएंगे: सेहत मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को मॉडल टाउन ड्रेन का दौरा किया। इस मौके उन्होंने क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि भादसों रोड के टिवाणा चौक से लेकर दीप नगर व विकास नगर के सोमवार मंडी तक ड्रेन के ऊपर दोपहिया व हल्के वाहनों के संचालन की योजना पर कार्य किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेन पर बने बरसाती पानी के गड्ढों की सफाई व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उनके चारों ओर ग्रिल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी मालिकों से अपील की कि वे ड्रेन में गोबर व कचरा न डालें। इस अवसर पर एडीसी नवरीत कौर सेखों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व 25.60 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल टाउन ड्रेन को कवर किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें