फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: मजीठिया पर कार्रवाई की परनीत ने की निंदा, कहा-भरोसा है अदालत सही फैसला देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अदालत सही फैसला सुनाएगी। वह सोमवार को नाभा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रजनीश मित्तल शैंटी के निधन पर उनके घर शोक जताने पहुंची थीं। परनीत ने कहा कि यह सरकार हर फ्रंट पर बुरी तरह से फेल साबित हुई है। जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं और गांवों व शहरों को किसी तरह की ग्रांट नहीं दी जा रही है। विकास के काम अटके पड़े हैं। नालों की सफाई को लेकर आप परनीत ने कहा कि भगवान न करे, पंजाब में बाढ़ आ जाए तो बहुत बड़ी तबाही मच जाएगी। क्योंकि नदियों व नालों की साफ-सफाई का काम नहीं हुआ है। दो साल पहले भी बाढ़ से पंजाब में लोगों का काफी नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि सरकार की बकरी का भी मुआवजा देंगे, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ है। अबोहर में कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले पर उन्होंने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और हर दिन नई घटनाएं हो रही हैं। मुझे बहुत दुख है कि हमारा पंजाब इस मुकाम पर आ पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें