फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गिरफ्तारी के बाद एनआई महिला ने मानसिक तनाव में काट ली थी कलाई की नस, 23 दिन पुराने मामले की वीडियो वायरल होने से खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
30 साल पुराने बैंक फ्राड मामले में पति पर सीबीआई द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद पटियाला के पंजाबी बाग निवासी एनआरआई महिला ने अपने एक हाथ की कलाई की नस काट कर सुसाइड की कोशिश की थी। हालांकि मामला करीब 23 दिन पुराना है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शनिवार को वायरल होने के बाद खुलासा हुआ। संबंधित थाना सिविल लाइन इंचार्ज सुखविंदर सिंह के मुताबिक एनआरआई महिला अब ठीक है। उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एनआरआई परमिंदर कौर बाठ, जो एक वेब चैनल भी चलाती थी, उसने अपने एक हाथ की कलाई की नस काटी हुई है। पास में उसका वकील राजदीप सहोता खड़ा है, जो वीडियो बनाकर बता रहा है कि परमिंदर कौर बाठ ने उसे फोन किया था। फोन पर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। जब वह उनके घर पहुंचा, तो देखा कि परमिंदर कौर की कलाई से खून निकल रहा था। वह अपनी कलाई की नस काट चुकी थी और बेहोश पड़ी थी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
इस बारे में थाना सिविल लाइन इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि मामला करीब 23 दिन पुराना है। परमिंदर कौर अब ठीक है। उस समय उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन में थीं। पुलिस ने मामले में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन

30 मई को सीबीआई ने निर्मल सिंह को किया था गिरफ्तार
30 मई 2020 को सेक्टर 30 से सीबीआई की एक पांच सदस्यीय टीम पटियाला के पंजाबी बाग एरिया स्थित कोठी नंबर-10 ए पर पहुंची। टीम ने कोठी मालिक निर्मल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था, जो 1990 में जालंधर में हुए यूको बैंक फ्राड में आरोपी थी। आरोपी उस समय बैंक का मैनेजर था। आरोप था कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर निर्मल सिंह ने बैंक से करीब 80 हजार का फ्राड किया था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस में निर्मल सिंह 1993 से भगोड़ा करार था। बाद में वह विदेश जाकर बस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें