फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा देश इस समय किसानों के साथ हैः ब्रह्म मोहिंदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने शुक्रवार को गांव लंग के किसान केसर सिंह (56) के परिवार को मिलकर कैप्टन सरकार द्वारा घोषित पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। गौरतलब है कि किसान केसर सिंह की मौत किसान आंदोलन के दौरान हो गई थी। वह लंग के गुरुद्वारा साहिब में किसान के अंतिम अरदास समागम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री ने इस मौके कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब समेत पूरा देश किसानों साथ है। मंत्री ने किसान की मां सुरजीत कौर, पत्नी बलबीर कौर, बेटों जगदेव सिंह व कुलविंदर सिंह साथ दुख सांझा किया।
विज्ञापन

ब्रह्म मोहिंदरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसानों के इस संघर्ष में अब तक करीब 78 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही कहा कि हालांकि पांच लाख की रकम इंसानी जान के बदले कुछ भी नहीं है। लेकिन जैसे कि सीएम पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इसलिए सरकार ने अपना फर्ज समझते हुए संघर्ष में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को वित्तीय मदद देने का फैसला किया था। साथ ही इस मौके उन्होंने केंद्र से मांग की है कि किसानों की मांगों को तुरंत पूरा करते हुए इन खेती कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान केसर सिंह की मौत से पूरे गांव के लोग दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें