फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज से बिगड़ेगा माैसम: तीन दिन तेज हवाओं व बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

Sat, 31 Jan 2026 08:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में शुक्रवार को 5.5 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के बराबर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज से मौसम फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर रविवार को मौसम सबसे खराब रहेगा, जब कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


पंजाब में शुक्रवार को 5.5 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के बराबर दर्ज किया गया। फरीदकोट में सबसे अधिक 23.9 डिग्री का पारा रहा।

कहां कितना तापमान

न्यूनतम-अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)
अमृतसर: 8.2- 20.4
लुधियाना: 10.2- 20.0
पटियाला: 8.8- 20.6
फरीदकोट: 6.1- 20.5
होशियारपुर: 7.9- 20.6
एसबीएस नगर: 8.0- 23.0
रूपनगर: 9.0- 21.0

घरेलू उड़ानें प्रभावित  

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को मौसम और ऑपरेशनल कारणों से कुछ घरेलू उड़ानें प्रभावित रहीं। घने कोहरे और खराब मौसम के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की अमृतसर–बंगलूरू उड़ान (आईएक्स-1975) रद्द हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह इंडिगो की अमृतसर-श्रीनगर उड़ान (6ई-6164) और लौटने वाली फ्लाइट भी नहीं उड़ पाईं। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि श्रीनगर में खराब मौसम के कारण इन रूट्स पर उड़ानें रद्द की गईं, जबकि अन्य घरेलू उड़ानें देरी से चलीं। अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा देने के आदेश जारी किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें