फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में शुरू होगी पानी वाली बस : ठंडल

Thu, 23 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में टूरिज्म मंत्री सोहन सिंह ठंडल और डीसी कमलदीप सिंह संघा फ्लोटिंग रेस्टोंरेट का जायजा लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन एवं जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि जुलाई में पानी पर चलने वाली डबल स्टोरी बस अमृतसर के हरिके पत्तन तक 12 किलोमीटर का सफर तय करेगी। उसके बाद यह ऑन रोड हो जाएगी। भारत में पानी पर चलने वाली यह पहली बस होगी। बस अमेरिका के सिएटल शहर में बनकर तैयार हुई है। ठंडल सरहिंद नहर पर बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का जायजा लेने आए थे। इस मौके पर उनके साथ डीसी कमलदीप सिंह संघा मौजूद थे।
विज्ञापन


सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का जायजा लेने के बाद ठंडल ने बताया कि टूरिज्म विभाग ने यहां पर 63 लाख रुपये खर्च कर फ्लोटिंग को नया रूप दिया गया है। इसमें यात्रियों के लिए आठ कमरों, पार्किंग का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों के ठहरने के लिए खाने पीने का अच्छा प्रबंध किया गया है। दिल्ली-लाहौर बस के यात्री भी इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। पंजाब में पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं और पंजाब भर में सभी पुरानी इमारतों की कायाकल्प कर उनको सुंदर बनाया जा रहा है। 

ठंडल ने बताया कि पंजाब में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए पंजाब टूरिज्म विभाग ने एक मोबाइल ऐप तैयार किया है जिसमें पंजाब के सभी अहम स्थानों के नाम, उनकी दूरी, होटल और खान-पान की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन

साथ ही पुरानी यादगारों को पुनर्विकसित करने के लिए सरहिंद के आम खास बाग और अमृतसर हैरीटेज में म्यूनिसिपल हाउस को पुरातनी दिख में दोबारा बनाया जा रहा है जहां पर इंग्लैंड की कंपनी म्यूजियम चलाने का समझौता हुआ है। पर्यटकों के लिए अमृतसर से वाघा बार्डर तक नई ओपन बसें शुरू की जा रही हैं। पटियाला में किला मुबारक और बहादुरगढ़ को पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिस पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तर्ज पर बनूड़ के चिड़ियाघर की सुंदरता के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये समेत श्री आनंदपुर साहिब, गुरदासपुर, सतलुज दरिया पर भी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अहम प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें