अब 125 गज तक के मकानों में रहने वाले लोगों पर भी पानी व सीवरेज का बिल लगाया जाएगा, जबकि पहले यह माफ थे।
इस
संबंधी एजेंडा बुधवार को नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से
पास कर दिया गया। साथ ही हर घर में पानी का मीटर लगाने व इसका बिल बिजली
के बिल के साथ आने का एजेंडा भी पास कर दिया गया। निगम के इस फैसले से
लोगों की जेबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कांग्रेसी पार्षदों ने निगम
के इस फैसले का विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली।
मेयर अमरिंदर
सिंह बजाज की अगुवाई में हुई इस जनरल हाउस की बैठक में कमिश्नर पीएस गिल,
ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश चौधरी, डिप्टी मेयर
हरिंदर सिंह कोहली समेत निगम के 38 पार्षद मौजूद रहे।
सुबह करीब
10 बजे शुरू हुई जनरल हाउस की बैठक में पूरे 20 मिनट तक 125 गज तक के
मकानों वाले लोगों पर सीवरेज व पानी के बिल लगाने वाले एजेंडे को लेकर
हंगामा होता रहा। कांग्रेसी पार्षदों ने इस एजेंडे का काफी विरोध किया।
कांग्रेसी पार्षदों के विरोध का जवाब देते हुए अकाली पार्षद व मार्केट
कमेटी चेयरमैन हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा, पार्षद जसपाल सिंह बिट्ठू चठा,
मालविंदर सिंह झिल, राजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि 125 गज तक के जिन लोगों
के पास घर हैं, उनके घरों में दो-दो एसी लगे हैं। उनके पास कारें भी हैं,
तो ऐसे में वह गरीब कैसे हो गए। निगम की आर्थिक हालत को ठीक करने के लिए
लोगों पर वाजिब बिल लगाना समय की जरूरत है।
बैठक में 29 एजेंडे रखे, सभी पास
पानी
व सीवरेज के बिलों वाले एजेंडे के अलावा कुल 29 एजेंडे निगम हाउस में रखे
गए, जो कुछ मिनटों में ही पास कर दिए गए। इनमें मोदी कालेज चौक का नाम
जत्थेदार बाबा बुड्ढा दल जी के नाम पर रखने, त्रिपड़ी में कोहली स्वीट्स से
जेल रोड वाली सड़क का नाम स्वर्गीय प्रभजोत सिंह डिसकी के नाम पर रखने का
एजेंडा भी पास कर दिया गया।
इसके अलावा निगम जनरल हाउस ने गायों की
बेहतर संभाल के लिए काओ सैस भी लगा दिया है। यह सैस जन्म व मौत सर्टिफिकेट
पर, बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस पर, हाउस टैक्स असैसमेंट पर, म्युनिसिपल लिमिट
में पेट्रोल व डीजल की बिक्री, मैरेज पैलेसों व होटलों पर, शराब की बोतल
समेत अन्य भी एक दर्जन जगहों से काओ सैस इकट्ठा किया जाएगा।