फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने की निगम के विकास कार्यों की जांच

Wed, 07 Sep 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में विकास कार्यों का मौके पर जांच करते विजिलेंस टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने शहर में नगर निगम की ओर से किए जा रहे विकास के कामों की चेकिंग की। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह की अगुवाई में त्रिपड़ी टाउन के रतन नगर में वार्ड नंबर पांच व छह में लगाई गई इंटर लॉक टाइलों के सैंपल लिए व पैमाइश की। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि विजिलेंस के सूत्रों से मिली जानकारी मिली थी कि वार्ड नंबर पांच व छह (रतन नगर त्रिपड़ी टाउन पटियाला) में जिन सड़कों पर इंटर लाक टाइलें लगाई गई हैं वह नॉन आईएसआई हैं। यही नहीं पुरानी इंटर लॉक टाइलें लगाई गई हैं लेकिन बिल आईएसआई मार्का के बनाए गए हैं। इससे सरकार को लाखों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया है।

विजिलेंस टीम ने इस दौरान तीन अलग-अलग सड़कों व गलियों से इंटर लॉक टाइलों के सैंपल लिए। इन सैंपलों को लैबोरेटरी में भेजा जाएगा और मार्का के साथ-साथ इसकी क्वालिटी का पता लगाया जाएगा। लैबोरेटरी की रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंटर लॉक टाइलों के सैंपल लेने के समय वरिंदर कुमार जूनियर सहायक सरकारी गवाह वाटर व सीवरेज विभाग पटियाला, कुलविंदर सिंह जेई नगर निगम पटियाला और विजिलेंस टीम में विजय शारदा, जनक राज, सुखविंदर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें