फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal: जैकेट-चश्मा पहन घूमता रहा अमृतपाल, पटियाला में पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2023 05:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

अमृतपाल पटियाला में करीब छह से सात घंटे रुका रहा। खालिस्तान समर्थक के तीन और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो में अमृतपाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस बीच, शनिवार को अमृतपाल का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वह शर्ट, पैंट, जैकेट व चश्मा पहने और मोबाइल फोन पर बात करते दिखाई दे रहा है। यह फुटेज उसके हरियाणा भागने से पहले पटियाला का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक अन्य करीबी सुखप्रीत सिंह को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल शाहाबाद जाने से पहले बलबीर कौर के घर पर भी करीब छह से सात घंटे रुका था।

सूत्रों ने बताया कि अमृतपाल 19 मार्च को लुधियाना से होते हुए पटियाला पहुंचा। वह सरहिंद रोड स्थित रिश्तेदार के घर पर रह रही महिला बलबीर कौर के पास रुका। घर का मालिक बलबीर का रिश्तेदार है और इस समय विदेश में है। अमृतपाल ने यहां अपना हुलिया बदला।
विज्ञापन


पैंट, शर्ट, जैकेट और चश्मा पहना। बलबीर से उसकी स्कूटी लेकर शाहाबाद के लिए निकल गया। पटियाला का एक और फुटेज भी दिखा है, जिसमें वह सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढंके हुए है और एक बैग पकड़ा हुआ है। फुटेज में उसका अहम सहयोगी पपलप्रीत सिंह भी दिख रहा है।

20 मार्च का भी एक फुटेज सामने आया है, जिसमें वह छाता लेकर शाहाबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर चलते दिख रहा है। वहीं, अजनाला थाने पर हमले के मामले में रिमांड पर चल रहे दस आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अमृतपाल का राजदार है सुखप्रीत
अमृतपाल ने शाहाबाद से गिरफ्तार बलजीत कौर के मोबाइल से सुखप्रीत से लंबी बातचीत की थी। बात करने के बाद अमृतपाल ने बलजीत के मोबाइल से उसका नंबर डिलीट कर दिया था। बाद में पुलिस ने सुखप्रीत का नंबर रिकवर किया और इंदौर तक पहुंच गई। सुखप्रीत को 29 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सुखप्रीत अमृतपाल सिंह का करीबी है। उसे अमृतपाल की गाड़ियों की फंडिंग से लेकर हथियारों तक के बारे में जानकारी है। सुखप्रीत अमृतसर के मजीठा के गांव मरड़ी कलां का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भी अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में डाली गई। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से इंदौर गया था।

पपलप्रीत की बहन व बहनोई हिरासत में लिए
जम्मू पुलिस ने पपलप्रीत सिंह के जीजा अमरीक सिंह और बहन परमजीत कौर को हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पपलप्रीत ने भागने के दौरान वह अपने बहन और जीजा के संपर्क में था।

बलजीत से पूछताछ, कहा- अचानक पहुंच गया अमृतपाल
जालंधर पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार बलजीत कौर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। शाहाबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी की रहने वाली बलजीत कौर अमृतपाल के साथी पपलप्रीत सिंह के संपर्क में थी। पुलिस ने बलजीत कौर से सवाल किया कि वह हरियाणा की रहने वाली है और पपलप्रीत सिंह पंजाब का, फिर आपस में कैसे मिले? बलजीत कौर ने बताया कि दोनों का संपर्क सोशल मीडिया के जरिये हुआ था। अमृतपाल सिंह से सीधा कोई संपर्क नहीं था बल्कि वह महिला के परिचित पपलप्रीत सिंह के साथ अचानक शाहाबाद पहुंचा था।

बलजीत कौर को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि पपलप्रीत उसके घर पर अमृतपाल सिंह को लेकर आ जाएगा। जब पपलप्रीत ने बलजीत कौर को कॉल की तो यही कहा कि वह घर आ रहा है, किसी दूसरे व्यक्ति के साथ होने का जिक्र उसने नहीं किया। रात को नौ बजकर 40 मिनट पर डोर बेल बजी तो पिता गुरनाम सिंह ने गेट खोला। बाहर पपलप्रीत के साथ एक और व्यक्ति था, जो बाद में अमृतपाल निकला। अमृतपाल ने कपड़े बदल लिए थे और पगड़ी पहन रखी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें