फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के विकास को पैसा देने में नहीं थकेगी केंद्र सरकार: गडकरी

Wed, 14 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में हाईवे का नींव पत्थर रखने के दौरान आयोजित समारोह में बोलते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से कहा कि आप पंजाब के लिए पैसा और प्रोजेक्ट मांगते-मांगते थक जाएंगे और केंद्र सरकार प्रोजेक्टों के लिए पैसा देने में नहीं थकेगी। गडकरी यहां चंडीगढ-खरड़, खरड़ कुराली व रोपड़-फगवाड़ा हाईवे का नींव पत्थर रखने आए थे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग  चंडीगढ़ से खरड़, खरड़ से कुराली और रोपड -फगवाडा चार और छह मार्गी बनाने के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की किसानी को आर्थिक तौर पर और मजबूत करने के लिए लोजिस्टिकपार्कों का निर्माण करने के लिए  योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने सालाना योजना के अधीन चालू वित्त वर्ष में एक हजार करोड रुपये सड़कों के निर्माण के लिए जारी करने का  भरोसा दिया हैं। 

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मोहाली के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से वीरवार को पहली फ्लाइट दुबई के लिए रवाना होगी और वह खुद इस फ्लाइट में जा रहे है। सुखबीर ने पंजाब के लिए 33 हजार करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए गडकरी का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
सुखबीर सिंह बादल की मांग पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बंगा-गढशंकर-श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी, पटियाला गूहला चीका- कैथल, मोरिंडा- बस्सी पठाना -सरहिंद से पटियाला बाईपास, खरड़-बनूड-ते पल्ला, तरनतारन-गोइन्दवाल -कपूरथला, नवांशहर -राहों-माछीवाडा -समराला -मालेरकोटला, गुरदासपुर-मुकेरियां-तलवाडा-मुबारकपुर, बठिंडा-बादल-कलोई की सड़कोें को राष्ट्रीय  राजमार्ग बनाने की मंजूरी का एलान किया। उन्होंने नंगल में सतलुज दरिया पर 250 करोड़ रुपये की लागत वाले दो ओवरब्रिज बनाने का भी एलान किया। इसके अलावा दिल्ली से कटड़ वाया अमृतसर के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण और जालंधर से अजमेर तक वाया मोगा-बठिंडा नई सड़क बनाने का भी एलान किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें