फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार दिवस मना किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
पटियाला में काली पट्टियां बांधकर धरना-प्रदर्शन करते बेरोजगार अध्यापक। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
मांगों को लेकर सरहंद रोड पर एफसीआई गोदाम नजदीक पानी वाली टंकी पर चढ़े पंजाब बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने वीरवार को तीसरे दिन कैप्टन सरकार खिलाफ ही बेरोजगार दिवस मनाते हुए काली पट्टियां बांध कर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के धरनास्थल पर पहुंच कर उनकी बात न सुनने पर भी रोष जताया गया। साथ ही इस फैसला लिया गया कि शुक्रवार देर शाम मोमबत्तियां जलाकर थालियां बजाकर सरकार से रोजगार देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

पानी की टंकी पर पिछले तीन दिनों से चढ़े पांच साथियों में से कबड्डी के खिलाड़ी रहे पिंदू सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने दो फरवरी 2020 को शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की 873 पोस्टों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। यह भर्ती प्रक्रिया बहुत लंबे समय बाद शुरू होने कारण पंजाब में बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की गिनती बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
इससे बहुत सारे बेरोजगार अध्यापक तो भर्तीके लिए तय आयु सीमा भी निकाल चुके हैं, जिसके मद्देनजर सरकार से 873 की जगह 1000 और पोस्टों की वृद्धि करते हुए कुल 1873 पदों पर भर्ती की मांग की गई। इस मांग को लेकर अब तक बेरोजगार डीपीई अध्यापक प्रदेश के हर विधायक व हर जिले के डीसी को मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। वीरवार के धरने में जिला फतेहगढ़ साहिब और मुक्तसर से भी बेरोजगार अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें