फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बेरोजगार अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। रोजगार की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े अपने दो साथियों के समर्थन में मंगलवार को बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने लीला भवन में इकट्ठे होने के बाद शहर में रोष मार्च करते हुए फव्वारा चौक पहुंच कर कैप्टन सरकार खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके बेरोजगार अध्यापकों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुतले को खून भी पिलाया।
विज्ञापन

इस मौके यूनियन के प्रदेश प्रधान दीपक कंबोज, सीनियर उप प्रधान संदीप सामा ने कहा कि आज जब पंजाब में बड़ी गिनती में बेरोजगार अध्यापक नौकरियां पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उधर पंजाब सरकार की ओर से सेवामुक्त अध्यापकों को दोबारा बुलाकर बेरोजगार अध्यापकों के रोजगार को खत्म किया जा रहा है। यह आंदोलन का रहे बेरोजगार अध्यापकों के साथ अन्याय है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार अध्यापकों को रोजगार देना सरकार का कर्तव्य है।। लेकिन सरकार इससे भाग रही है। अगर सरकार ने अपना यह फैसला वापस न लिया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार पंजाब सरकार खुद होगी। इस मौके पर मोबाइल टावर पर चढ़े बेरोजगार अध्यापकों की हालत भी खराब हो रही है। सरकार से बेरोजगार अध्यापकों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें