संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। पटियाला-चंडीगढ़ बाईपास पर एक स्कूल के नजदीक स्थित ओवरब्रिज पर कैंटर व कार की भीषण टक्कर से कार सवार पटियाला निवासी दो नौजवानों की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक इमिग्रेशन का काम करते थे। दोनों नौजवान कार पर सवार होकर चंडीगढ़ से पटियाला जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार पटियाला निवासी आयुष (34) गुलाब (35) इमिग्रेशन का काम किया करते थे। वीरवार को चंडीगढ़ से वापस पटियाला जा रहे थे। जब उनकी कार पटियाला-चंडीगढ़ बाईपास पर मुक्त स्कूल के नजदीक बने ओवरब्रिज पर पंहुची थी कार का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई। इसी दौरान एक कैंटर लिबर्टी चौक से सरहिंद बाईपास की तरफ जा रहा था। जिससे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर कितनी भीषण होगी, इसका अंदाजा से इससे लगाया जा सकता है कि कार सवार दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार को आयुष चला रहा था। बताया जाता है कि कैंटर कार की टक्कर होने के बाद यातायात भी बाधित हो गया। जानकारी मिने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेजने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो०१पीटीएल०५,०५ब
वीरवार रात पटियाला चंडीगढ़ बाईपास पर हुए सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त कार का दृश्य व मौके पर मौजूद लोग कार में फसे शवों को बाहर निकालते हुए