फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं

Sat, 14 Dec 2013 11:44 PM IST
अमर उजाला,पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शहर के तफज्जलपुरा इलाके के एक मकान में शनिवार दोपहर को आग लग गई। हादसे में दो महिलाएं मामूली रूप से झुलस गईं, जो वहां घरेलू काम कर रही थीं। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अर्बन एस्टेट थाने की पुलिस ने पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने के समय घर के लोग अपने लड़के की बारात लेकर बाहर गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तफज्जलपुरा एरिया की गली नंबर आठ में स्थित मकान नंबर तीन की रसोई में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते फैल गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक रसोई में रखा सारा सामान बुरी तरह से जल चुका था। इस हादसे में घर में काम करने वाली दो महिलाएं मामूली रूप से झुलस गईं। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें