फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: स्कूल जा रहे दो छात्रों को बस ने मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटा; हुई दर्दनाक मौत

Thu, 30 Jul 2026 05:15 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

पटियाला में एक निजी स्कूल की बस ने बाइक पर स्कूल जा रहे दो छात्रों को कुचल दिया। दोनों 12वीं में पढ़ते थे। इस हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पातड़ां-जाखल रोड पर गांव खानेवाल के नजदीक गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे 12वीं क्लास के दो छात्रों की मौत हो गई। स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ। वारदात के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर धरना दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


बस और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज 
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाते हुए मामले में जांच शुरू की। मृतकों की पहचान मोहित कुमार और प्रिंस कुमार निवासी गांव हरियाऊ कलां के तौर पर हुई है। मोहित कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। खबर लिखे जाने तक थाना पातड़ां पुलिस ने बस चालक और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की, लेकिन उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट में किस पर केस दर्ज हुआ है, इस संबंधी बताने से फिलहाल इनकार कर दिया।
 

विज्ञापन

छात्रों को घसीटती ले गई बस 
जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र संगरूर के गांव बंगा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार को दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। रास्ते में पातड़ां-जाखल रोड पर गांव खानेवाल के नजदीक छात्रों की बाइक को एक स्कूल की प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह बस मूनक क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ स्थित एक निजी स्कूल की है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा काफी भयानक था, क्योंकि बस दोनों छात्रों को करीब 50 फुट तक घसीटती हुए ले गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के दौरान स्कूल बस में सवार बच्चे सुरक्षित रहे। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के अभिभावकों और गांव वालों में रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने पातड़ां-जाखल रोड को जाम करके धरना लगा दिया। लोगों ने बस चालक और स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की। 

इस दौरान रोड बंद होने से ट्रैफिक भी जाम हो गया। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप था कि 25 सीट वाली बस में 45 के करीब छात्रों को बिठाकर ले जाया जा रहा था। साथ ही आरोप लगाया कि मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल भी पहुंचे थे लेकिन उनका रवैया ठीक नहीं था। सूचना पाकर थाना पातड़ां के इंचार्ज गगनदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराके स्थिति पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें