फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। दो सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना सदर पटियाला पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले केस में भुपिंदर कुमार निवासी प्रजापत कालोनी गांव घलौड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी मनजीत कौर स्कूटरी पर सवार बोकर देवीगढ़ रोड से गुजर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने उसकी स्कूटरी को इतनी जोर से टक्कर मारी कि चालक के संतुलन खो देने से गाड़ी भी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ में जा लगी। गाड़ी से निकल कर तीन लड़के मौके से फरार हो गए। हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरे केस में बिक्रमजीत सिंह निवासी राजस्थान ने बयान दिया है कि उसका जीजा ईश्वर चंद निवासी भूनरहेड़ी अपने किसी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सन्नी एनक्लेव देवीगढ़ के पास से जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोर से थी कि मौके पर उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें