फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पटियाला में दो कैंटरों के बीच भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत

Fri, 28 Aug 2020 06:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में हादसे में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाना-पातड़ां रोड पर गुरुवार देर रात दो कैंटरों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कैंटरों के चालकों की मौत हो गई। समाना सिटी थाना पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब पौने 12 बजे गांव धनेठा के टी प्वाइंट के नजदीक पेट्रोल पंप के पास दो कैंटरों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कैंटर क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर ही एक चालक की मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को समाना के अस्पताल ले जाया गया। वहां दूसरे चालक की भी उपचार दौरान मौत हो गई। चालकों की पहचान कुलवंत राम (45) निवासी बमना बस्ती समाना और मेजर सिंह (38) निवासी बटाला के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों ही ट्रक लोड थे। एक चालक ने गलत साइड आकर दूसरे कैंटर में टक्कर मारी, जिस कारण हादसा हुआ।

देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें