जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुुजुर्गों की मौत हो गई।
घन्नौर
में जहां पीआरटीसी बस चालक ने टायर के नीचे बुजुर्ग को कुचल दिया, वहीं
पातडां में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसकी
बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। राम रोती निवासी शेरगढ़ ने पातड़ां
थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पति रघबीर सिंह कामकाज के सिलसिले
में मोड़ मतौली से थोड़ा आगे बिजली ग्रिड साइड कैथल से खन्नौरी रोड पर जा
रहा था।
इसी बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने उसमें जोरदार टक्कर मारी।
गंभीर हालत में उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो
गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन
चलाने का केस दर्ज कर लिया है।
एक अन्य केस में परविंदर सिंह निवासी
गांव पिपल मंगोली ने घन्नौर थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता
मनजीत सिंह नहर पुल घन्नौर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पीआरटीसी बस के
ड्राइवर सुल्तान सिंह निवासी घन्नौर ने लापरवाही व तेज रफ्तार से बस को
चलाते हुए मनजीत सिंह को बस के पिछले टायर के नीचे कुचल दिया। जिस कारण
मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस
दर्ज कर लिया है।