फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: दो भाइयों पर तलवारों से हमला कर 23 हजार लूटे

Sun, 10 Aug 2025 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। चितकारा यूनिवर्सिटी के पास शनिवार रात सात-आठ बदमाशों ने दो भाइयों पर तलवारों से हमला कर दिया। आरोपी दोनों से 23 हजार रुपये लूट ले गए। साथ ही उनकी बाइक भी तोड़ दी।
गांव झांसला निवासी दो भाई मीट की दुकान करते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। चितकारा यूनिवर्सिटी के पास कार सवार सात-आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। शुरुआत में हमलावरों ने गूगल पे के जरिये दोनों भाइयों से पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश की लेकिन जब कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने उनकी जेब से 23 हजार रुपये छीन लिए। हमलावरों ने दोनों भाइयों पर तलवारों से वार किए। इस वारदात के विरोध में घायलों के पारिवारिक सदस्यों ने रविवार दोपहर बाद गांव झांसला के पास प्रदर्शन किया। साथ ही लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले को लेकर एसएसएफ अधिकारी ने बताया कि सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें