फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बेकाबू ट्रक ने तीन को कुचला, बुआ और छह साल की भतीजी की मौत, बच्ची की दादी की हालत गंभीर

Mon, 15 Sep 2025 09:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

बेकाबू ट्रक ने दुकान के बाहर खड़े दो महिलाओं समेत तीन को कुचल दिया। हादसे में बुआ और छह साल की भतीजी की मौत हो गई। वहीं, बच्ची की दादी की हालत गंभीर है। हादसा पटियाला के समाना में हुआ है। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला के समाना में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बेकाबू ट्रक ने एक महिला और बच्ची को कुचल दिया, जिससे दोनों की ही मौत हो गई। मरने वालों में बुआ और उसकी छह साल की भतीजी है। वहीं बच्ची की दादी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान जसदीप कौर (24) और हरनाज कौर (6) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव नारायणगढ़ निवासी राजपाल सिंह अपनी पत्नी बलजिंदर कौर, बेटी जसदीप कौर व पोती हरनाज कौर के साथ मोटरसाइकिल पर गांव नमादा में लगे मेले में जा रहे थे। रास्ते में समाना के गांव गाजेवास के पास मोटरसाइकिल में खराब हो गई। राजपाल सिंह अपने परिवार के लोगों को एक दुकान के बाहर खड़ा करके खुद मोटरसाइकिल ठीक कराने के लिए चला गया। तभी समाना की ओर से आ रहा रेत से भरा ट्रक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाते समय बेकाबू हो गया। इसके बाद बेकाबू ट्रक-ट्राला सड़क के किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर को तोड़ता हुआ दुकान में जा घुसा। 

इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी बलजिंदर कौर, उसकी बेटी व पोती को कुचल दिया। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गईं। जिन्हें तुरंत समाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जसदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची हरनाज कौर की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बलजिंदर कौर फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक का सहायक भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने चालक जतिंदर पाल निवासी कोटकपुरा के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें