पुलिस ने बताया कि सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी कि लक्ष्मण दास पार्क में बुरी तरह जली लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लाश के सिर्फ पैर ही बचे हैं। बाकी सारा शरीर जल चुका था।
शुरुआत में पुलिस ने जांच अज्ञात के तौर पर शुरू की। आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक बुजुर्ग महिला हाथ में मिट्टी के तेल की कैनी उठाकर जाती दिखाई दी। इसके आधार पर शव की शिनाख्त कुलवंत कौर के तौर पर हुई।
सीसीटीवी फुटेज से यह भी खुलासा हुआ कि बुजुर्ग महिला रविवार देर रात दो बजे कैनी लेकर पार्क में पहुंची थी। पुलिस ने बाद में महिला के भाई राजकुमार को बुलाकर शव की पहचान करवाई। साथ ही उसके बयान पर आरोपी बेटों और बहू के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
कंपनी के तहखाने से मिला क्षत-विक्षत शव
उधर, पटियाला के पॉश एरिया 22 नंबर फाटक के पास बड़ी कंपनी के आउटलेट के बेसमेंट से सोमवार सुबह क्षत विक्षत शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी मॉडल टाउन पुलिस चौकी से एएसआई पवन कुमार ने बताया कि सुबह किसी ने सूचना दी कि एक जानी-मानी कंपनी के 22 नंबर फाटक के नजदीक स्थित आउटलेट के बेसमेंट से बदबू आ रही है।
सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि बेसमेंट में सड़ी-गली हालत में एक शव पड़ा है। आशंका है कि व्यक्ति नशे की हालत में बेसमेंट को बंद करने के लिए ऊपर रखे टीन शेड को देख नहीं पाया और सीधे जाकर बेसमेंट में 10 फुट नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बेसमेंट बंद पड़ा होने के कारण किसी ने शव नहीं देखा।