फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताडित किए जाने पर विवाहिता ने जहर निगल कर दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समाना में दिसंबर 2017 में 28 साल की एक विवाहिता के हुई मौत के मामले में अब सिटी समाना पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहलेे पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मनजीत कौर (28) की शादी साल 2015 में शंकर दास निवासी काहनगढ़ रोड समाना के साथ हुई थी। बाद में मनजीत कौर के एक लड़की पैदा हुई। इसके बाद आरोपी पति की ओर से अकसर ही मनजीत कौर को दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग को लेकर कई बार मनजीत कौर के साथ मारपीट भी की गई। 25 दिसबंर 2017 में मनजीत कौर की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी अगले ही दिन इलाज दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी तहत कार्रवाई कर दी थी।
बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर आया, तो डाक्टरी सलाह हासिल करके मामले में पड़ताल की गई। अब मृतक विवाहिता के पिता मुंशी राम निलासी डेरा नूरपुर दिवाना थाना जाखल जिला फतेहाबाद हरियाणा के बयान पर पुलिस ने उसके पति खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि पति की ओर से दहेज की मांग को लेकर परेशान करने कारण बेटी मनजीत कौर ने जहरीली चीज निगलकर जान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें