फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत, अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह निवासी गांव डरौली ने थाना पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भाई जसविंदर सिंह बाइक पर गांव जोगेवाला से कुछ आगे 32 दर्रा पुल पातड़ां के पास जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही के साथ ड्राइविंग करते हुए जसविंदर सिंह की बाइक में टक्कर मारी। हादसे में गंभीर घायल जसविंदर सिंह की सिविल अस्पताल पातड़ां में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरे केस में गुरजंट सिंह निवासी गांव अजनौदा खुर्द ने सदर नाभा पुलिस को बयान दिया था कि उसके चाचा का दामाद गगनदीप सिंह बाइक पर मानव पैलेस नाभा-मालेरकोटला रोड से जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गगनदीप सिंह को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान गगनदीप सिंह की सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरे केस में कोतवाली नाभा पुलिस पास मोहम्मद साहिल निवासी भारत नगर नाभा ने बयान दिया था कि उसका दोस्त अनवर मोहम्मद अपनी बहन सकीना और अनवरी बेगम के साथ बाइक पर बोडा गेट नाभा से होते हुए ओवर ब्रिज पर से गुजर रहा था। इसी बीच कार में सवार पांच युवकों ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सकीना की मौत हो गई। बाकी दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कार के चालक गुरतेज सिंह निवासी गांव दुलड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें