फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में पिकअप-बाइक की टक्कर में तीन की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला-समाना रोड पर गांव ढैंठल के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल हो गया। उसे तुरंत समाना अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना सदर समाना से एएसआई निशान सिंह ने बताया कि समाना साइड से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पटियाला की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव ढैंठल के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी के साथ उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा युवक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक पिकअप गाड़ी चालक आगे जा रहे किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में संतुलन खो बैठा और सामने से आ ही बाइक को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पिकअप जाकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वालों के मोबाइल भी चकनाचूर हो गए। उनके किसी संपर्क नंबर का भी पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें