फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में बाइक और गहनों समेत दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिरों को काबू कर उनसे बाइक और सात लाख की कीमत के सोने व चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सिकंदर और सूरज निवासी ढेहा कालोनी नजदीक सुभाष पार्क अंबाला कैंट हरियाणा के तौर पर हुई है। आरोपियों को सन्नौर-पटियाला रोड पर बड़ी नदी के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि महिंदरपाल निवासी सन्नौर (पटियाला) 11 दिसंबर 2020 को परिवार समेत अंबाला गए थे। शाम को आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी के ताले तोड़कर चोर सोने व चांदी के गहने चोरी करके ले गए थे। मामले में थाना सन्नौर में केस दर्ज किया गया था। केस की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को बड़ी नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से छह लाख 70 हजार की कीमत के सोने व चांदी के गहने बरामद किए गए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबाला के विभिन्न थानों में भी केस दर्ज हैं। दोनों सजा भी काट चुके हैं। सिकंदर के खिलाफ 21 और सूरज के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें