राजपुरा। बनूड़ पुलिस ने टैंकर चालक गगनदीप निवासी उक्सी सैनीया से लिफ्ट लेकर लूट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, परमिंदर सिंह पुत्र सुखदीप सिंह निवासी जालंधर और अमना संधू पुत्र हरभजन सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। टैंकर चालक ने बताया कि वह 20 दिसंबर को वह टैंकर से जीरकपुर से बनूड जा रहा था। जीरकपुर के पास आरोपियों ने उससे लिफ्ट मांगी, उसने उन्हें टैंकर में बैठा लिया। जब वे बनूड के पास पहुंचे तो आरोपियों ने उससे धक्का-मुक्की कर उसे नीचे फेंक दिया और टैंकर लूट लिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते आरोपियों को टैंकर सहित खरड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया ।