फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: शादी का झांसा दे दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। शादी कराने का झांसा देकर युवक ने एक युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। अब पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। थाना कोतवाली नाभा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी युवक की पहचान सन्नी निवासी गांव बोपर जिला कैथल (हरियाणा) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

22 साल की पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत दी है कि उसकी बेटी करीब एक साल से अपने ताया के घर रह रही है। यही पर उसकी आरोपी सन्नी के साथ जान-पहचान हो गई। बाद में यह दोस्ती में बदली और आरोपी ने युवती को शादी कराने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी उक्त युवती के साथ समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़की ने यह बात परिवार वालों से छिपाए रखी। चार जून को युवती के पेट में अचानक जोर का दर्द उठा। उसे अस्पताल में भरती कराया गया। वहां डाॅक्टरों ने बताया कि युवती गर्भवती है। युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया है। फिलहाल युवती आईसीयू में बेहोशी की हालत में है। डाॅक्टरों की ओर से उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें