पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि बठिंडा में जोरदार रैली करके अकाली-भाजपा सरकार की चुनौती को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
वे शनिवार को पटियाला के फव्वारा चौक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के दफ्तर में 15 दिसंबर को बठिंडा में होने वाली रैली की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर देहाती प्रधान हरदियाल सिंह कंबोज और शहरी प्रधान प्रेम कृष्ण पुरी विशेष तौर से मौजूद रहे।
परनीत ने कहा कि पंजाब की जनता अब बादलों से पूरी तरह से तंग आ चुकी है और इनकी सरकार से छुटकारा चाहती है। लोग बदलाव के तौर पर कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।
इस मौके पर परनीत कौर ने बठिंडा रैली के लिए कांग्रेसी ओहदेदारों व वर्करों की ड्यूटियां लगाईं। उन्होंने कहा कि बादलों की ओर से दी गई चुनौती का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उप प्रधान लाल सिंह, विधायक साधु सिंह धर्मसोत, मदन लाल जलालपुर, निर्मल सिंह शुतराणा मौजूद रहे।