फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर में नहीं बंटा नीले कार्डों का राशन

Wed, 15 Jul 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दो दिन पूर्व जारी किए गए नीले कार्डों पर राशन बांटने के आदेश बुधवार पूरे प्रदेश में कहीं भी लागू नहीं हो सका। इससे कार्ड धारकों को एक बार फिर से मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं इंस्पेक्टरों के माध्यम से गेहूं बंटवाने के आदेश का विरोध कर रहे राज्य के करीब 1400 फूड इंस्पेक्टरों ने आज डिवीजन स्तर पर धरना लगाकर सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग ने विगत दिवस जारी किए एक आदेश में कहा था कि 15 जुलाई से विभाग के इंस्पेक्टर गांवों में जाकर नीले कार्ड धारकाें को गेहूं वितरित करना शुरू करेंगे। इस का पता चलते ही इंस्पेक्टराें ने इसका विरोध करते हुए सोमवार को जिला स्तर पर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की व धरना लगाया तथा बुधवार डिवीजन स्तर पर धरना लगाया।
विज्ञापन


इधर गांवों में गेहूं का वितरण न होने पर नीले कार्ड धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि सरकार और इंस्पेक्टरों के झगड़े में राशन वितरण का कार्य एक बार फिर लटकता नजर आ रहा है। उन्होंने सरकार से इस पर तुरंत कोई प्रभावी फैसला लेने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राशन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें