फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी बदलाव लाने की ताकत रखती है पंजाबी भाषा : संधवां

विज्ञापन
विज्ञापन
विस स्पीकर ने किया पंजाबी माह-2026 का आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाबी माह-2026 का शुभारंभ किया। समारोह में वर्ष 2025 की 10 सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक रचनाओं के लेखकों को सम्मानित किया गया।
संधवां ने कहा कि पंजाबी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है। उन्होंने गुरु साहिबान द्वारा पंजाबी के माध्यम से मानवता का संदेश देने का जिक्र किया। स्पीकर ने लोगों से पंजाबी को केवल आयोजनों तक सीमित न रखकर घरों और रोजमर्रा के जीवन में अपनाने की अपील की। भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह जफर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूरे नवंबर महीने में प्रदेशभर में साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह की अध्यक्षता पंजाबी विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीप सिंह ने की। पुरस्कार समारोह में वर्ष 2025 के दौरान प्रकाशित 282 पुस्तकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ रचनाएं चुनी गईं। प्रत्येक विजेता को 31 हजार रुपये की राशि, शॉल और सम्मान चिह्न प्रदान किए गए। विभिन्न साहित्यिक विधाओं में सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को पुरस्कार दिए गए। इनमें वरियाम मस्त की आत्मकथा रंगमंच दे दिन को भाई वीर सिंह पुरस्कार मिला। जसपाल मानखेड़ा के उपन्यास हवेलियां को नानक सिंह पुरस्कार प्रदान किया गया। भूपिंदर सिंह मान की कहानी लाल रत्ता को प्रिंस सुजान सिंह पुरस्कार से नवाजा गया। नवदीप कौर की कविता अहिल्या को ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर पुरस्कार मिला। धर्म सिंह की पुस्तक प्रकट भए गुरु तेग बहादुर को अतर सिंह पुरस्कार (शोध) दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता आत्म रंधावा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में पंजाबी को समय के अनुरूप बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबी नैतिक मूल्यों और रिश्तों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाती है। पंजाबी विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीप सिंह ने स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान के पाठ्यक्रमों में पंजाबी लागू करने के प्रयासों की जानकारी दी। भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह जफर ने पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें