वार्ड नंबर 22 के गणेश नगर में लगने वाले मोबाइल टावर के विरोध में वार्ड पार्षद बलबीर कौर संधू व महिला अकालीदल की नेता जसविंदर कौर पिंकी की अगुवाई में सोमवार रात लोगों ने इकट्ठे होकर जमकर नारेबाजी की।
गणेश नगर में जब बीती देर रात टावर लगाने का कार्य शुरू हुआ तो कालोनी के लोग मौके पर पहुंचे और टावर लगाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
इस मौके पर टावर लगने की जगह की मालकिन सरोज बाला ने बताया कि उसने टावर लगाने के लिए नगर काउंसिल से मंजूरी ली है।
वहीं नगर काउंसिल के प्रधान प्रवीण छाबड़ा ने बताया कि अगर टावर लगने वाली जगह के नजदीक रहने वाले लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो जारी किया सर्टिफिकेट रद्द कर दिया जाएगा।
इस मौके पर मंगत राम महिंदर सिंह अहुजा, गुरमीत कौर, उषा रानी, प्रभजीत कौर, रमा, बलविंदर सिंंह सहित मौजूद थे।