फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: फ्रेंडशिप एंड डेमोक्रेटिक ग्रुप को मिला राइस मिलर व आढ़ती एसोसिएशन का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। राजिंदरा जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर माहौल गरमा गया है। पंजाब राइस मिलर एसोसिएशन और आढ़ती एसोसिएशन जिला पटियाला ने संयुक्त रूप से फ्रेंडशिप एंड डेमोक्रेटिक ग्रुप के सभी उम्मीदवारों को समर्थन देने का एलान किया है। इस संबंध में प्रतिष्ठित राजिंदरा जिमखाना क्लब परिसर में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई जिसमें क्लब के करीब 200 सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पंजाब राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह चीमा, वरिष्ठ उप प्रधान सत प्रकाश गोयल, आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान सतविंदर सिंह सैनी और देवी दयाल गोयल ने की। मौके पर ऑल इंडिया राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सिंह सैनी, डॉ. मनमोहन सिंह, दीपक कंपानी, विकास पुरी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार डॉ. हरसिमरन सिंह तुली, सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह संधू और उप प्रधान पद के उम्मीदवार केके पैंथे समेत अन्य प्रत्याशियों ने उपस्थित सदस्यों से समर्थन मांगा। दोनों एसोसिएशनों ने एक स्वर में भरोसा दिलाया कि शनिवार को ग्रुप के सभी 12 उम्मीदवार बंपर वोटों से विजयी होंगे। उम्मीदवारों ने कहा कि राइस मिलर और आढ़ती एसोसिएशन का उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग मिला है। वे क्लब की तरक्की, विकास और सदस्यों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, ताकि क्लब की गरिमा और पहचान बनी रहे। इस मौके पर सत प्रकाश गोयल ने कहा कि पुरानी टीम ने निस्वार्थ भाव से क्लब के हित में कार्य किया है। उन्होंने सभी वोटरों से अपील की कि वे फ्रेंडशिप एंड डेमोक्रेटिक ग्रुप के उम्मीदवारों को समर्थन देकर क्लब के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें