फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: राजिंदरा जिमखाना क्लब के चुनाव को लेकर माहौल गर्माया, राइस मिलर व आढ़ती एसोसिएशन ने दिया समर्थन

Fri, 19 Dec 2025 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

प्रधान का चुनाव लड़ रहे डॉ. हरसिमरन सिंह तुली, सचिव के लिए हरप्रीत सिंह संधू, उप प्रधान के लिए केके पैंथे और अन्य उम्मीदवारों ने वोट मांगे। दोनों एसोसिएशन ने मिलकर सभी उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया कि शनिवार को उनके सभी 12 उम्मीदवारों को बंपर वोटिंग से चुना जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में माैजूद सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब राइस मिलर एसोसिएशन ने आज आने वाले राजिंदरा जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर फ्रेंडशिप एंड डेमोक्रेटिक ग्रुप के उम्मीदवारों के पक्ष में एक बड़ी बैठक की। इसमें प्रधान गुरदीप सिंह चीमा, वरिष्ठ उप प्रधान सत प्रकाश गोयल, आढ़ती एसोसिएशन जिला पटियाला के प्रधान सतविंदर सिंह सैनी, देवी दयाल गोयल, ऑल इंडिया राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सिंह सैनी, डॉ. मनमोहन सिंह, दीपक कंपानी, विकास पुरी और क्लब के करीब 200 मेंबर शामिल हुए। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान का चुनाव लड़ रहे डॉ. हरसिमरन सिंह तुली, सचिव के लिए हरप्रीत सिंह संधू, उप प्रधान के लिए केके पैंथे और अन्य उम्मीदवारों ने वोट मांगे। दोनों एसोसिएशन ने मिलकर सभी उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया कि शनिवार को उनके सभी 12 उम्मीदवारों को बंपर वोटिंग से चुना जाएगा। इस मौके पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने संयुक्त रूप से कहा कि राइस मिलर एवं आढ़ती एसोसिएशन ने उन्हें हमेशा बड़े स्तर पर समर्थन दिया है। हम सभी क्लब की तरक्की और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मुख्य एजेंडा सभी सदस्यों को बेहतरीन सुविधाएं देना है, ताकि क्लब की शान पूरी तरह से बनी रहे। 

इस मौके पर गुरदेव सिंह धालीवाल के अलावा जसविंदर सिंह टिवाना, केके पंथे, रोहित गुप्ता, मोहित धोड़ी, पवन नागरथ, राहुल मेहता, आशीष जैन, असीम जैन, एडवोकेट गुरमीत सिंह, इंजी. इस मौके पर विशाल सिंगला, साहिल खन्ना, दिलबाग सिंह, पवन सिंगला, नरेश भल्ला, चरण दास, हरबंस बंसल, राकेश सिंगला, खरदमन राय, राकेश बंसल, विक्की मित्तल, अमरजीत सिंह, जतिंदर टीनू, प्रदीप गोयल के अलावा जगमोहन सिंह सैनी, सुनील बंसल, जतिंदर सिंह, टिंकू भानरा, भारत गोयल, जतिन गोयल, पुनीत गुप्ता, माधव, करण बंसल, बलराम बंसल नरेश कंसल, डी.पी सिंह जॉइंट कमिश्नर, कुणाल अग्रवाल, पिंकी जी, विजय गर्ग, अमृतपाल सिंह चीमा, संजय बंसल, राज बंसल, सुरिंदर कंसल, हरीश गोयल, शेरू, मंदीप संधू, पप्पी बंसल, पवन सिंगला, संचित बंसल आदि सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब राइस मिलर एसोसिएशन के सत प्रकाश गोयल ने कहा कि सबने पुरानी टीम का काम बहुत अच्छे से देखा है। जिन्होंने क्लब की बेहतरी और तरक्की के लिए बिना किसी स्वार्थ के सेवा की है। वह सभी वोटरों से अपील करते हैं कि वे अपने सभी उम्मीदवारों को इस ग्रुप के पक्ष में वोट देकर जिताएं, ताकि भविष्य में क्लब की तरक्की और खुशहाली के लिए अहम योगदान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें