फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में अभी नहीं बढ़ेगी ठंड की रफ्तार, तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले चार दिन मौसम रहेगा शुष्क, फरीदकोट 33.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद दिन के तापमान में खास गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को फरीदकोट में सबसे अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, पटियाला में 31.0 डिग्री और लुधियाना में 30.6 डिग्री रहा। अमृतसर में 29.7 डिग्री और पठानकोट में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में रात के तापमान में भी अभी ठंड का खास असर नहीं दिख रहा। औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री गिरा है, लेकिन यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री, अमृतसर में 13.9 डिग्री और लुधियाना में 13.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें