फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बच्चे के मुंह पर चलाया ‘अनार’

Sat, 14 Nov 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच के कांग्रेसी पार्षद प्रदीप कुमार राजू के दस वर्षीय बेटे हर्ष कुमार के मुंह पर दो युवकों ने पुरानी रंजिश निकालने के लिए अनार बम चला दिया।
विज्ञापन


इससे बच्चे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना गया। पार्षद ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
पुलिस को दी जानकारी में पार्षद प्रदीप कुमार ने आरोपियों की पहचान गोरी और मंगा के तौर पर बताई है। पार्षद ने पुलिस को बताया कि जब से वह पार्षद बना है तब से आरोपी उससे झगड़ा करते आ रहे हैं। आठ नवंबर को भी दोनों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके थे। दोनों ने आरजी मिल रोड और सत्संग भवन वाली रोड से कोयले से भरे ट्रकों के गुजरने का विरोध किया था।
विज्ञापन


जिस पर उसने इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी लेकिन दोनों जमानत पर बाहर आ गए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे उनका बेटा प्रेम नगर स्थित अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पटाके फोड़ते हुए गोरी और मंगा ने अनार बम चलाकर उसके बेटे के मुंह पर सीधा कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसआई हमीर सिंह ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें