फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात के लिए लूटी थी कार, अंबाला जेल में बंद गुरी ने रची साजिश, एक गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 06:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में समाना रोड पर हुई लूट मामले के आरोपी से बरामद पिस्तौल को दिखाते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू।
विज्ञापन

पटियाला-समाना रोड पर दो जून को लिफ्ट मांगने के बहाने ब्रेजा कार सवार युवक को गोलियां मार कर कार लूटने के मामले को पुलिस ने हल करते हुए लुटेरे हरियाणा के जिला कैथल के गांव दाबा निवासी गुरप्रीत सिंह गुरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी कार समेत एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल को बरामद नहीं हुई है।

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूट की सारी साजिश अंबाला जेल में बंद अपराधी गुरविंदर सिंह गुरी ने रची थी। कार लूटने के बाद इसे आगे किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल किया जाना था।


यह भी पढ़ें-  दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने शुक्रवार दोपहर को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 2018 में अंबाला में एक ज्वेलर की हत्या कर सोने की डकैती के मामले में अपराधी गुरविंदर सिंह गुरी अंबाला जेल में बंद है। कार लूटने की सारी योजना गुरविंदर सिंह गुरी ने बनाई। गुरविंदर ने हैप्पी सिंह के जरिये गुरप्रीत सिंह गुरी तक देसी पिस्तौल पहुंचाई। पुलिस के मुताबिक हैप्पी सिंह भी हरियाणा का रहने वाला है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जेल में लव लाहौरिया को मिलने आता था, तभी हुई गुरविंदर से पहचान
आरोपी गुरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी करता है और जुर्म की दुनिया में अभी उसने कुछ समय पहले ही कदम रखा है। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत सिंह जेल में लव लाहौरिया को मिलने आता था और उसी दौरान उसकी गुरविंदर सिंह गुरी से जान-पहचान हो गई। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एक सड़क हादसे का केस हरियाणा में दर्ज है।

कार लूटने के बाद पिस्तौल के बल पर पेट्रोल भरवाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत ने दो जून को समाना के गांव दुलड़ निवासी मनदीप सिंह रमन से ब्रेजा कार लूटने बाद पसियाना के पास एक पेट्रोल पंप के कारिंदे से पिस्तौल के बल पर कार की टंकी फुल कराई थी। पीड़ित मनदीप सिंह को पांच गोलियां मारकर कार लूटी थी। वारदात के बाद मनदीप को बचा लिया गया है।
विज्ञापन


गांव असमानपुर चौक में किया गया काबू
लूट के मामले के बाद से टीमें बनाकर मामले की जांच जारी थी। इसी बीच मिली सूचना के आधार पर गांव असमानपुर चौक में बिना नंबर प्लेट की ब्रेजा कार में सवार होकर आ रहे आरोपी गुरप्रीत सिंह गुरी को पुलिस ने वीरवार को काबू कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें